चंद्रेश्वर धाम में श्रीमद्भागवत देवी कथा का चौथा दिन, व्यास महाराज ने भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का दिया संदेश।

Spread the love

पोखरी/ चमोली

Photo of the Remarkables mountain range in Queenstown, New Zealand.

संदीप बर्तवाल

चंद्रेश्वर धाम में आयोजित श्रीमद्भागवत देवी कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य अखिलेश कुकरेती ने भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को धर्म, भक्ति और सत्कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान का स्मरण करता है और सत्कर्म करता है, उसके जीवन के दुख दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

Photo of the Remarkables mountain range in Queenstown, New Zealand.

आचार्य कुकरेती ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह मनुष्य को सही जीवन जीने की शिक्षा देती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अपने जीवन में सदाचार, सेवा और भक्ति को अपनाएं तथा समाज में प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाएं।

वहीं मां दक्षिण कालिका की डोली में प्रतिदिन विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। डोली के माध्यम से माता भक्तों को प्रतिदिन दर्शन देती हैं। प्रतिदिन शाम करीब 5 बजे डोली का नृत्य होता है, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर मां के दर्शन करते हैं।

दक्षिण कालिका डोली के उपासक विकास राणा ने बताया कि मां दक्षिण कालिका अपने भक्तों पर सदैव कृपा बरसाती हैं और उनके दुखों को दूर करती हैं।

इस अवसर पर सत्येश्वरी रावत, संदीप गिरी महाराज, दिगंबर नेगी, सुनील नेगी, त्रिलोक सिंह, लक्ष्मण राणा, जितेंद्र नेगी, जसवीर और देवाशीष नेगी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *