कंडारा वार्ड के जिला पंचायत सदस्य अजयबीर सिंह भंडारी ने आशों-जयकण्डी में की चौपाल, ग्रामीणों के साथ विकास की रूपरेखा पर चर्चा।

इसे शेयर करें

अगस्त्यमुनि/रुद्रप्रयाग जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के कंडारा वार्ड के जिला पंचायत सदस्य- अजयबीर सिंह भंडारी ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा आशों-जयकण्डी में ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव के विकास की योजनाएं गांव की चौपाल में ही ग्रामीणों के साथ मिलकर तैयार की जाएंगी, ताकि विकास कार्यों में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Photo of the Remarkables mountain range in Queenstown, New Zealand.

कंडारा वार्ड के जिला पंचायत सदस्य भंडारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में ग्राम प्रधान आशा देवी नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजनारायण सिंह राणा, वरिष्ठ कांग्रेसी सामाजिक कार्यकर्ता अनूप रावत, पूर्व प्रधान बृजमोहन सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता भक्त दर्शन सिंह रावत, पूर्व प्रधान हरि सिंह बिष्ट, मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज सिंह नेगी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Photo of the Remarkables mountain range in Queenstown, New Zealand.

इसके अलावा आशों महिला मंगल दल की अध्यक्ष कविता देवी, जयकण्डी महिला मंगल दल की अध्यक्ष आशा देवी, पूर्व प्रधान शकुन्तला देवी सहित मातृशक्ति और ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए जिला पंचायत सदस्य का आभार व्यक्त किया।

Homepage

For more latest news Rudraprayag: https://rudraprayag.gov.in/


इसे शेयर करें

Discover more from BBU उत्तराखंड

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from BBU उत्तराखंड

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading