गोपेश्वर/चमोली बिग ब्रेकिंग न्यूज
उत्तराखंड क्रांति दल गढ़वाल संवाद यात्रा।
उत्तराखंड क्रांति दल गढ़वाल संवाद यात्रा। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी के नेतृत्व में चकराता से शुरू होकर उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जैसे जिलों से गुजरते हुए चमोली पहुँची।

गढ़वाल संवाद यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जनता से सीधा संवाद स्थापित करना,
और उत्तराखंड क्रांति दल की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना है।
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों का समर्थन भी देखने को मिला।
आशीष नेगी ने कहा कि उक्रांद लगातार जनता को उनके अधिकारों—जल, जंगल और जमीन—के प्रति जागरूक कर रही है।
उन्होंने दावा किया कि जिस तेजी से पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है।
आने वाले समय में उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस का प्रभाव खत्म हो सकता है।

युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कुलदीप रावत ने कहा कि आज मातृ-शक्ति और युवा बड़ी संख्या में उक्रांद से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यही ताकत भविष्य में पार्टी को सत्ता तक पहुंचाएगी।
केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण ने गैरसैंण को राजधानी बनाने के मुद्दे पर जोर देते हुए कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ही एकमात्र पार्टी है जो इस मांग को पूरा कर सकती है।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गैरसैंण विधानसभा को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की बात करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
जिलाध्यक्ष युधवीर नेगी ने कहा कि उक्रांद का गठन ही उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए हुआ था।
पार्टी ने अपने शुरुआती घोषणा पत्र में ही चंद्रनगर, गैरसैंण को राजधानी घोषित किया था।
उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में उक्रांद की सरकार बनने पर शपथ ग्रहण गैरसैंण में ही होगा।
इस दौरान कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिनमें अरुण शाह, महिपाल फर्श्वान, एस.पी. पुरोहित, राजेंद्र पोखरियाल, भगत सिंह कुँवर, दुर्लप पडियार, पंकज पुरोहित, अनिल राणा, अंशुमान बिष्ट, सौरभ नौटियाल, मूसली देवी, राजेश्वरी देवी, किरण डिमरी, सुमित्रा चमोला, पुष्पा झिंक्वाण और सुबोध बिष्ट शामिल रहे।
#यूकेडी
Homapage Https://bbuuttarakhand.com



