रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि:
रुद्रप्रयाग में लापता बच्चे का शव। रुद्रप्रयाग जनपद के बाड़ब मल्ला गांव से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। 4 वर्षीय मासूम मयंक उर्फ पंकू, जो पिछले 9 दिनों से लापता था, उसका शव आखिरकार जंगल में बरामद हुआ है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि मयंक पिछले सप्ताह शनिवार दोपहर अपनी मां के पीछे जंगल की ओर गया था,
जिसके बाद से वह अचानक लापता हो गया।
“9 दिन बाद जंगल में मिला मासूम का शव, ड्रोन भी नहीं दे पाया सुराग”
परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई पता नहीं चला, तो पुलिस को सूचना दी गई। “रुद्रप्रयाग में लापता बच्चे का शव”।
इसके बाद पुलिस, वन विभाग, SDRF और DDRF की टीमों ने संयुक्त रूप से बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया।
ड्रोन की मदद से जंगल, खाई और दुर्गम इलाकों में भी तलाश की गई, लेकिन कई दिनों तक कोई सुराग नहीं मिल पाया।
इस दौरान खराब मौसम और लगातार बारिश ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन को प्रभावित किया।
आखिरकार 9 दिन बाद जंगल में मासूम का शव मिलने से पूरे इलाके में मातम पसर गया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीण भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हर पहलू से जांच की जा रही है।
अन्य खबर भी पढें – हापला (पोखरी) में मुफ्त हेल्थ कैंप
👉 मयंक उर्फ पंकू रुद्रप्रयाग के बाड़ब मल्ला गांव का 4 वर्षीय बच्चा था जो 9 दिनों से लापता था।
👉 मयंक पिछले सप्ताह शनिवार को अपनी मां के पीछे जंगल की ओर जाने के बाद लापता हो गया था।
👉 पुलिस, SDRF, DDRF और वन विभाग ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया।
👉 करीब 9 दिन बाद जंगल में मयंक का शव बरामद हुआ।
👉 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



