पीएम श्री अटल उत्कृष्ट विद्यालय रडूवा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, गढ़वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

अटल उत्कृष्ट विद्यालय रडूवा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम पोखरी चमोली
इसे शेयर करें

पोखरी/चमोली
संदीप बर्तवाल

पोखरी (चमोली)। पोखरी चमोली समाचार पीएम श्री अटल उत्कृष्ट विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज रडूवा में वार्षिकोत्सव।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री एवं

Photo of the Remarkables mountain range in Queenstown, New Zealand.

मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश शाश्वत ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेटों की सलामी के साथ हुई, जिससे माहौल गरिमामय बन गया।

इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली गीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

Photo of the Remarkables mountain range in Queenstown, New Zealand.
अटल उत्कृष्ट विद्यालय रडूवा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम पोखरी चमोली

विशेष रूप से चालदा महासू महाराज की डोली और झांकी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

वार्षिकोत्सव के अवसर पर पुरातन छात्र सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।

इस दौरान एडवोकेट देवेंद्र बर्त्वाल, अनूप कंडारी, श्याम लाल, विनोद किमोठी और जय थपलियाल को सम्मानित किया गया।

Photo of the Remarkables mountain range in Queenstown, New Zealand.

पोखरी चमोली समाचार। मुख्य अतिथि लक्ष्मण खत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वे सेना में सेवा देने के बाद अब राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर हजारों लोगों को लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने छात्रों को अपने रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

अटल उत्कृष्ट विद्यालय रडूवा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम पोखरी चमोली

वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश शाश्वत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं।

उन्होंने विद्यालय की शिक्षा, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने कहा कि पीएम श्री विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक रोल मॉडल बनते जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि विद्यालय के कई छात्र राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान

और कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

कार्यक्रम में महावीर जग्गी, कुसुम लता गड़िया, प्रीतम नेगी, शंकर डबराल, मानवेंद्र बर्त्वाल, अनीता देवी, दिनेश रड़वाल, बृजेश रड़वाल, लता कोहली,

पवित्रा टम्टा, संदीप नेगी, बृजेन्द्र कठेत, अनूप रावत, संजय बर्त्वाल और योगेंद्र सैलानी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन मनमोहन परमार द्वारा किया गया।

Popular News


इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *