पोखरी/चमोली
पोखरी। “परीक्षा परिणाम में त्रुटियों को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष आकाश चमोला मुखर; श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।”
आकाश चमोला ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, बादशाही थौल टिहरी गढ़वाल पहुंचकर विश्वविद्यालय के सह परीक्षा नियंत्रक Hemant Bisht को ज्ञापन सौंपा,
“ज्ञापन के माध्यम से बीए और बीएससी प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों की गड़बड़ियों की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा गया कि अंकों के सही प्रदर्शन न होने से छात्र-छात्राएं परेशान हैं।”
“छात्रसंघ अध्यक्ष ने प्रशासन से परीक्षा परिणामों की विसंगतियों को जल्द दूर करने का आग्रह किया है, जिससे छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक भविष्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।”
उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो छात्र हित में आगे भी आंदोलन किया जाएगा।
Sri dev suman university https://www.sdsuv.ac.in/
Homepage Https://bbuuttarakhand.com
Discover more from BBU उत्तराखंड
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



