पोखरी/चमोली | संदीप बर्तवाल
विकासखंड पोखरी के हापला बाजार में आज ग्राफिक एरा हॉस्पिटल द्वारा एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने किया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। पोखरी चमोली स्वास्थ्य कैंप
इस स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. कार्तिक, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रिशाली, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. रुचि भंडारी
और नेत्र रोग विशेषज्ञ सूरज मिश्रा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों की जांच और परामर्श किया।
पोखरी चमोली स्वास्थ्य कैंप में लैब टेक्नीशियन सचिन पांडे और फार्मेसिस्ट अमित रावत ने जांच और दवाइयों के वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं, मार्केटिंग टीम से प्रशांत वशिष्ठ भी उपस्थित रहे।

इस दौरान कुल 250 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह ली।
गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए निशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध कराई गई।
साथ ही, उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत आगे के इलाज और जांच की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बेहद लाभकारी हैं।
इससे लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उनके नजदीक ही मिल जाती हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दिव्या भारती, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज भंडारी, पूर्व प्रधान मीना राणा,
मसौली प्रधान श्रीमती दिव्या देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेl
For more latest news updates Https://bbuuttarakhand.com



