युवाओं के समर्थन से सूर्या पुरोहित फिर बने चमोली यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष, संघर्ष का फूंका बिगुल

Chamoli Youth Congress Election 2026 Surya purohit
इसे शेयर करें

गोपेश्वर/चमोली: उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के बहुप्रतीक्षित संगठनात्मक चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही चमोली जनपद की कमान एक बार फिर सूर्या पुरोहित के हाथों में सौंप दी गई है।

Photo of the Remarkables mountain range in Queenstown, New Zealand.

सूर्या पुरोहित चमोली यूथ कांग्रेस ने भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज कर युवाओं के बीच अपनी मजबूत पैठ को साबित किया है।

चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबले में हासिल की जीत

चमोली जिलाध्यक्ष पद के लिए हुए इस कड़े मुकाबले में कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे।

Photo of the Remarkables mountain range in Queenstown, New Zealand.

मतदान के बाद आए परिणामों में सूर्या पुरोहित को जिले के युवा मेंबर्स का सबसे अधिक समर्थन प्राप्त हुआ जिसके आधार पर उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।

छात्र राजनीति से पार्षद तक का सफर

Chamoli Youth Congress Election 2026 surya purohit

सूर्या पुरोहित चमोली यूथ कांग्रेस वर्तमान में नगर पालिका गोपेश्वर के पार्षद हैं।

उनकी पहचान एक जमीनी नेता के रूप में रही है।

इससे पूर्व वे:गोपेश्वर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे।NSUI के प्रदेश महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

बेरोजगारी और पलायन के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

जीत के बाद सूर्या पुरोहित ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य की रणनीति साझा की। उन्होंने कहा:

“यह जीत मेरी नहीं, चमोली के हर उस युवा की है जो अपने हक के लिए लड़ना चाहता है।

प्रदेश का युवा आज बेरोजगारी, भर्ती घोटालों और पलायन के दर्द से जूझ रहा है।

यूथ कांग्रेस अब इन मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी।”

2027 के लिए बदलाव का आह्वान

सूर्या पुरोहित ने भाजपा सरकार की नीतियों को युवा विरोधी बताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है।

उन्होंने स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को अपनी प्राथमिकता बताया।

युवाओं से वर्ष 2027 के चुनावों में बदलाव लाने का आह्वान किया।

Homepage Https://bbuuttarakhand.com

Indian Youth Congress (IYC) https://www.iyc.in/


इसे शेयर करें

Discover more from BBU उत्तराखंड

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from BBU उत्तराखंड

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading