श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के बीएससी प्रथम सेमेस्टर परिणाम में गड़बड़ी, ABVP ने सौंपा ज्ञापन — 15 दिन में सुधार न होने पर पुतला दहन की चेतावनी।

इसे शेयर करें

पोखरी/चमोली
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के बीएससी प्रथम सेमेस्टर परिणाम में गड़बड़ी, ABVP ने सौंपा ज्ञापन — 15 दिन में सुधार न होने पर पुतला दहन की चेतावनी।

Photo of the Remarkables mountain range in Queenstown, New Zealand.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) पोखरी इकाई द्वारा बीएससी प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में हुई गंभीर त्रुटियों को लेकर महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। परिषद के जिला संयोजक सौरभ बर्तवाल के नेतृत्व में छात्रों ने परिणाम में पाई गई व्यापक अनियमितताओं को उठाते हुए शीघ्र सुधार की मांग की।

छात्रों ने महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के परिणाम में जन्तु विज्ञान, रसायन विज्ञान और वनस्पति विज्ञान जैसे विषयों में बैक (Back) दर्शाई गई है। वहीं कई विषयों में 0, 1 और 2 जैसे असामान्य अंक दर्ज किए गए हैं, जो तकनीकी या प्रशासनिक त्रुटि की ओर संकेत करते हैं।

Photo of the Remarkables mountain range in Queenstown, New Zealand.

इस दौरान छात्र हिमांशु रावत, कामनी और योगिता ने कहा कि परिणाम में हुई इन गड़बड़ियों से छात्रों में भारी असमंजस और रोष की स्थिति है, इसलिए जल्द से जल्द परिणामों का पुनर्मूल्यांकन कर सुधार किया जाना चाहिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महाविद्यालय प्रशासन ने ज्ञापन को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक को अग्रसारित (फॉरवर्ड) कर दिया है, ताकि समस्या का शीघ्र समाधान किया जा सके।

छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगों का समाधान नहीं किया गया तो श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।


इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *