रुद्रप्रयाग में 4 वर्षीय मासूम लापता, दो दिन बाद भी सुराग नहीं — ड्रोन से जंगलों में तलाश जारी

इसे शेयर करें

रुद्रप्रयाग।

जिले के बाड़ब मल्ला गांव में चार वर्षीय मासूम मयंक के लापता होने से पूरे क्षेत्र में चिंता और दहशत का माहौल बना हुआ है। शनिवार दोपहर वह अपनी मां के पीछे जंगल की ओर गया था, जिसके बाद से वह अचानक गायब हो गया। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Photo of the Remarkables mountain range in Queenstown, New Zealand.

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस, वन विभाग, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू कर दिया है। टीमें ड्रोन की मदद से आसपास के जंगलों, गहरी खाइयों और दुर्गम इलाकों में लगातार तलाश कर रही हैं, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।

इधर लगातार हो रही बारिश भी सर्च अभियान में बाधा बन रही है, जिससे तलाश का काम और कठिन हो गया है। बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव के लोग भी दिन-रात जंगलों में खोजबीन में जुटे हुए हैं।

Photo of the Remarkables mountain range in Queenstown, New Zealand.

प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचित करें, ताकि जल्द से जल्द मासूम का पता लगाया जा सके।

Homapage Https://bbuuttarakhand.com

रुद्रप्रयाग latest update 2026 https://rudraprayag.gov.in/


इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from BBU उत्तराखंड

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading