ब्लॉक सभागार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह, 2027 चुनाव को लेकर रणनीति तेज।

Spread the love

पोखरी। आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक सभागार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक भव्य सम्मान समारोह एवं सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। सम्मेलन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया तथा शाल ओढ़ाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इस अवसर पर विधायक लखपत सिंह बुटोला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान शासन में महंगाई, बेरोजगारी, महिला अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर हैं तथा कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है और 2027 में प्रदेश की कमान कांग्रेस को सौंपने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है और भाजपा के कई पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। कई बड़े नेता पार्टी के संपर्क में हैं और जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, सूरज सैलानी,ब्लॉक अध्यक्ष रवि नेगी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष कल्पना बर्तवाल, क्षेत्र पंचायत प्रमुख राजी देवी, ज्येष्ठ प्रमुख ऊषा कंडारी, पूर्व प्रमुख प्रीति भंडारी, देव बर्तवाल,धीरेन्द्र राणा,
ईश्वर नेगी,एडवोकेट श्रवण सती, इंद्रप्रकाश रडवाल, विशंभर मदवाल, कुंवर सिंह चौधरी, कालिका प्रसाद भट्ट, नवीन राणा, मयंक नेगी, राकेश रावत, बृजेश रड़वाल, समुद्रा देवी, हनुमत कंडारी, मुन्नी देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *