“कांग्रेस के DNA में विकास” — विधायक लखपत बुटोला ने दिलाई कांग्रेस में वापसी, कई नेता हुए शामिल ।

इसे शेयर करें

पोखरी ब्लॉक सभागार में पोखरी नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में विकास है और कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने 565 रियासतों को जोड़कर भारत देश का निर्माण किया।

Photo of the Remarkables mountain range in Queenstown, New Zealand.

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे सिताब लाल आर्य, निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र कोठियाल, धीरेन्द्र रावत और जसपाल लाल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक लखपत बुटोला ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अभी से अपना होमवर्क शुरू कर दिया है। पोखरी नगर और ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए हर मोर्चे की टीम का गठन किया जा चुका है, जिससे पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

Photo of the Remarkables mountain range in Queenstown, New Zealand.

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष कल्पना बर्तवाल, देव बर्तवाल, हनुमंत कंडारी, विकेंद्र नेगी, धीरेन्द्र राणा, श्रवण सती, मंदोदरी पंत, समुद्रा देवी, ईश्वर नेगी, मयंक नेगी, वेदप्रकाश बुटोला और करन नेगी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *